Kali Bai Scooty Yojana 2025 Online Form : कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025 के लिए आवेदन व पात्रता ,दस्तावेज जाने
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025
राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी।
काली बाई स्कूटी योजना 2025 का उद्देश्य :-
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।
- बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- महिला साक्षरता को बढ़ावा देना।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को सहायता प्रदान करना।
कुल स्कूटी वितरण अनुपात :-
- राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली 50% छात्राओं को।
- प्राइवेट विद्यालयों की 25% छात्राओं को।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों से उत्तीर्ण 25% छात्राओं को।
काली बाई स्कूटी योजना 2025 के लाभ :-
- 2 लीटर पेट्रोल
- 1 वर्ष का सामान्य बीमा
- 5 वर्षीय तृतीय पक्षकार बीमा
- हेलमेट
- परिवहन व्यय
काली बाई स्कूटी योजना 2025 पात्रता :-
- राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- विधवा, विवाहित, अविवाहित छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
- कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65% अंक प्राप्त किए हों।
- कॉलेज/विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हों।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली एवं एससी/एसटी/ओबीसी से संबंधित छात्राएं।
- शिक्षा के बीच में कोई गैप न हो।
काली बाई स्कूटी योजना 2025 आवश्यक दस्तावेज :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- राशन कार्ड
- जन आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कॉलेज/विश्वविद्यालय प्रवेश शुल्क रसीद
काली बाई स्कूटी योजना 2025 आवेदन प्रक्रिया :-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "Online Scholarship" के विकल्प पर क्लिक करें।
- "Schemes" के विकल्प पर क्लिक करें।
- "कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना" के विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- "Submit" पर क्लिक करें।
काली बाई स्कूटी योजना 2025 लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया:-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "Online Scholarship" के विकल्प पर क्लिक करें।
- "Final List of Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana" के विकल्प पर क्लिक करें।
- सूची में अपना नाम देखें।
काली बाई स्कूटी योजना 2025 हेल्पलाइन नंबर:-
कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर
- हेल्पलाइन नंबर: 0141-2706106
- ईमेल आईडी: dce.oap@gmail.com
- हेल्पलाइन नंबर: 0291-2434395 / 7424984084 / 8696555859
- ईमेल आईडी: dte_raj@yahoo.com
- हेल्पलाइन नंबर: 0141-2706608
- ईमेल आईडी: director.sanskrit@gmail.com
Kali Bai Scooty Yojana 2025 निष्कर्ष :-
Kali Bai Scooty Yojana 2025 FAQs
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का लाभ किसे मिलेगा?
राज्य की उन बालिकाओं को जिन्होंने कक्षा 12वीं में 65% अंक प्राप्त किए हैं और स्नातक में प्रवेश लिया है, उन्हें मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
कालीबाई भील छात्रा स्कूटी योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और महिला साक्षरता को बढ़ावा देना है।
योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
योजना की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।
No comments:
Post a Comment
🌱 “Your feedback is the seed that helps us grow. Leave a comment – we’re excited to hear from you!”